गुजरात में औसत से लेकर भारी बारिश तक की संभावना
गांधीनगर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के लिए खुशी का मौका है- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से मेंऔसत से लेकर भारी बारिश तक की संभावना व्यक्त की है।
आईएमडी द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में समुद्र की सतह से 0.9 से 2.1 किमी ऊपर एक वायु दबाव बना हुआ है, जिससे गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में बारिश की संभावना है।
यद्यपि गुजरात के पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में मछुआरों को बंदरगाह पर जाने से संबंधित कोई चेतावनी नहीं दी गई है। मेट ऑफिस के मुताबिक बुधवार व गुरूवार को गुजरात के तटीय इलाकों में 15-25 नोट्स की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
एक अधिकारी के अनुसार यदि मानसून सक्रिय रहता है तो 11 से 26 जिलों में, जहां 27 जुलाई से अब तक 40 प्रतिशत से भी कम बारिश हुई है, नई बुआई की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications