अब पंजाब में भी होंगे ट्रैफिक मार्शल
बुधवार को एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया 'राज्य के पुलिस महानिदेशक पी. एस. गिल ने इस परियोजना की शुरूआत की है और इसे 28 अगस्त को राज्य के छह मुख्य शहरों में शुरू कर दिया जाएगा।'
'पहले दौर में, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, भटिंडा और मोहाली में ट्रैफिक मार्शल्स तैनात होंगे।' पुलिस प्रवक्ता ने कहा 'फीडबैक के आधार पर अन्य शहरों को भी इस परियोजना के दायरे में लाया जाएगा। प्रत्येक शहर में स्वच्छ पृष्ठभूमि और स्वैच्छिक सेवा की प्रवृत्ति रखने वाले 15 से 20 ट्रैफिक मार्शल होंगे'
चयनित ट्रैफिक मार्शल अपने पड़ोस की ट्रैफिक पुलिस से यातायात के संबंध में चर्चा कर सकेंगे। वे ट्रैफिक स्टाफ के कार्य की निगरानी भी कर सकेंगे।
ट्रैफिक मार्शल्स को जागरूक और संवेदनशील बनाने के लिए एक अल्पकालीन पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications