अब खंडूरी ने उठाए भाजपा नेतृत्व पर सवाल

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कड़े तेवरों और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधने के बाद अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी ने अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि लोकसभा चुनाव में हुई पार्टी की हार का ठीकरा सिर्फ राज्यों के नेताओं पर क्यों फोड़ा जा रहा है।

खंडूरी ने शौरी की ही तर्ज पर ही शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा है। पर शौरी ने मीडिया में बयान दे कर अपनी बात रखी थी वहीं खंडूरी ने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर पार्टी में चल रहे मौजूदा घमासान पर अपनी चिंता जताई है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष को लिखे पत्र में खंडूरी ने कहा कि भाजपा में जो कुछ हो रहा है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हार का ठीकरा सिर्फ राज्यों के नेताओं पर ही क्यों फोड़ा जा रहा है।

उनके मुताबिक खंडूरी ने पत्र के जरिए खुद को मुख्यमंत्री के पद से हटाए जाने के फैसले पर भी असंतोष जताया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से पूछा कि आखिरकार उन्हें क्यों मुख्यमंत्री पद से हटाया गया। बगैर सोच-विचार के पार्टी में फैसले क्यों हो रहे हैं।

खंडूरी के पत्र के बारे में जब भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है।"

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद और राजीव प्रताप रूढ़ी से भी जब इस बारे में संपर्क किया गया तो दोनों नेताओं ने प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। प्रसाद ने कहा, "प्रत्येक विषय पर प्रतिक्रिया देना मैं जरूरी नहीं समझता।" वहीं रूड़ी ने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

उल्लेखनीय है कि सोमवार को शौरी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में पार्टी और पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मौजूदा नेतृत्व से भाजपा का भला नहीं होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आगे आकर चाबुक चलाना होगा और पूरी पार्टी का कायाकल्प करना होगा। वह भी नीचे के स्तर से नहीं बल्कि शीर्ष स्तर से।

उधर, पार्टी नेतृत्व द्वारा इस्तीफा मांगे जाने के बावजूद वसुंधरा राजे ने अभी तक अपना इस्तीफा नहीं दिया। बुधवार को उन्होंने विधायक दल की बैठक भी की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+