दादा ने किया पोती से बलात्कार
जिले के नगीना थाना-प्रभारी अफसर अब्बास जैदी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि घटना हरगांव चांदन की है, जहां खुर्शीद आलम (65) ने मंगलवार को अपनी विकलांग पोती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।
जैदी ने बताया कि पीड़िता की भाभी की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी खुर्शीद की तलाश शुरू कर दी गई है। चिकित्सीय जांच में पीड़िता के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता और तीन भाई दिल्ली में एक दुकान में काम करते हैं। घर में केवल उसकी भाभी और छोटा भाई रहता है।
पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को भाई और भाभी की गैरमौजूदगी में खुर्शीद उसके कमरे में आया और बलात्कार कर फरार हो गया। भाभी के घर लौटने पर गंभीर हालत में पड़ी पीड़िता ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद भाभी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और खुर्शीद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications