आईआईटी प्रोफेसर का ई-मेल आईडी हैक
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित चंद्रा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि आईआईटी रूड़की के सहारनपुर परिसर में 'पेपर टेक्नालॉजी' विभाग के प्रोफेसर मुकेश चंद्र बंसल ने मंगलवार शाम पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जांच दल गठित कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक बंसल के नाम से उनके परिचितों को भेजे गये संदेश में लिखा गया कि वह नाईजीरिया के लाबोस शहर में फंसे हुए हैं और मुसीबत में हैं। उन्हें 3,500 डॉलर की सख्त जरूरत है।
हैकरों की करतूत से बेखबर बंसल को इस बात की जानकारी तब हुई, जब उनके कुछ परिचितों ने मंगलवार को उन्हें इस संबंध में बताया, जिन्हें उनका ई-मेल मिला था। बंसल ने कहा कि वह अपने ई-मेल आईडी के दुरूपयोग को लेकर भयभीत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications