एयर इंडिया के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बातचीत विफल
कर्मचारी वेतन भुगतान में देरी और प्रोत्साहन राशियों में कटौती के विरोध में मंगलवार से तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर हैं।
एयर इंडिया कर्मचारी संघ के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।
एयर कॉर्प इंप्लाई यूनियन (एसीईयू) के महासचिव जे. बी. कादियन ने कहा, "एयर इंडिया के प्रबंधन के साथ हमारी बातचीत शाम से बुधवार सुबह दो बजे तक जारी रही। 12 संघों में से केवल एयर इंडिया केबिन क्रू एसोसिएशन ने वेतन में कटौती के प्रस्ताव को स्वीकार किया।"
आर्थिक संकट से जूझ रही एयर इंडिया ने इस माह कुछ कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया है। 20 अगस्त को उसने यह भी घोषणा की थी कि वह प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि में 30 से 50 फीसदी तक की कटौती करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications