प्लास्टिक की थैली उपयोग करने वाले दुकानदारों को चेतावनी
सरकार ने 7 जनवरी को बाजारों में प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बावजूद दुकानदार ग्राहकों को सामान देने के लिए प्लास्टिक थैलियों का उपयोग लगातार कर रहे हैं।
सरकार के पर्यावरण विभाग से जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि मुख्य बाजारों, स्थानीय शॉपिंग सेंटर्स व मुख्य ब्रांडेड आउटलेट्स में अब भी प्लास्टिक थैलियों का उपयोग हो रहा है।
वक्तव्य के मुताबिक कुछ खास क्षेत्रों में ही जैसे अस्पतालों में प्लास्टिक थैलियों का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन जरूरी है कि ये थैलियां आईएस:बीआईएस:17088 मानकों के मुताबिक हों।
दिल्ली सरकार के इस आदेश की अवहेलना करने वालों को पर्यावरण संरक्षण कानून,1986 के तहत दंडित किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications