पश्चिम बंगाल में 'अर्जुन' नाम से उतरेगा 'टीवीएस किंग'
मुखर्जी की कंपनी महाभारत मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी.जी.श्रीधर ने चेन्नई स्थित टीवीएस समूह के साथ बंगाल में वाहनों की असेंबलिंग के समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि वह अर्जुन ब्रांड के विकास के इच्छुक हैं। परंतु अभी पश्विम बंगाल में टीवीएस के उत्पाद की असेंबलिंग की जाएगी। बाद में नए ब्रांड के विकास पर टीवीएस से विचार विमर्श किया जाएगा।
महाभारत मोटर्स हावड़ा जिले के उलबेरिया में टीवीएस के साथ संयुक्त उद्यम में वाहनों की असेंबलिंग करेगा। आरंभ में टीवीएस स्पोर्ट (दोपहिया) और टीवीएस किंग (तिपहिया) की असेंबलिंग होगी।
उल्लेखनीय है कि महाभारत मोटर्स इंडोनेशिया स्थित सलीम समूह और सिंगापुर के सक्सेस इंटरप्राइजेज का संयुक्त उद्यम है, जो ऊर्जा, पत्तन, आधारभूत ढांचा, रियल स्टेट और सेवा क्षेत्र में रूचि रखता है। इसके प्रमुख मुखर्जी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications