मुंबई में स्वाइन फ्लू के 7वें मरीज की मौत
मृतक का नाम संदीप गायकवाड़ है और उसे तीन सप्ताह पहले गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे इलाज के बावजूद उत्तर पश्चिम मुंबई के उपनगर कांदीवली के निवासी संदीप के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और बुधवार तड़के उनकी मौत हो गई।
इस तरह शहर में इंफ्लुएंजा ए से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। दोपहर में जारी एक आधिकारिक बयान में मृतकों की संख्या छह बताई गई है, इसमें गायकवाड़ का नाम शामिल नहीं है।
मुंबई के आपदा नियंत्रण अधिकारी के अनुसार एच1एन1 से प्रभावित 34 मरीजों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
गायकवाड़ की मौत के बाद देश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 68 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications