कश्मीर में आतंकवाद का खतरा बरकरार : सेना
सेना की बेहद रणनीतिक उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पी.सी भारद्वाज ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "पाकिस्तान आतंकवादियों को हर तरह की सुविधा प्रदान कर रहा है। हम रोजाना ही आतंकी खतरों और हमलों से जूझते हैं। इसका मतलब यह है कि आतंकवाद का खतरा राज्य में बरकरार है।"
उन्होंने कहा कि भले राज्य में हिंसा के स्तर में कमी आई है और स्थिति के सामान्य होते जाने के संकेत मिल रहे हैं, पर आतंकवादी अब जनता की भावना भड़काकर और मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाकार माहौल को अपने पक्ष में करने में लगे हैं। वे शांति भंग करने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।
भारद्वाज ने कहा, "जहां तक मानवाधिकार की बात है तो सेना इस मामले में पूरी सावधानी बरत रही है। हमारा लक्ष्य है राज्य को खुशहाली और अमन-चैन के रास्ते पर लाना।"
उन्होंने बताया कि इस साल करीब 75 आतंकवादियों ने कश्मीर में घुसपैठ की, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 45 था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications