बिहार में नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया, "राज्य में अभी सीआरपीएफ की 23 कंपनियां तैनात हैं, अगर आवश्यकता पड़ेगी तो और कंपनियों को तैनात किया जाएगा। इस मसले पर सीआरपीएफ के पुलिस महानिदेशक और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हो चुकी है।"
नीलमणि ने बताया कि पुलिस का मानना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष कार्रवाई तब तक चलेगी, जब तक उस क्षेत्र में नक्सल समस्या का समाधान न निकल जाए। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में राज्य सशस्त्र पुलिस बल (सैप) के भी 1500 जवानों की तैनाती की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications