रेल मंत्रालय की सलाहकार समिति में सुधीन्द्र कुलकर्णी
तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन करते हुए कुलकर्णी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "रेलवे में अभिनव सुधार के लिए गठित की गई एक समिति का मुझे सदस्य बनाया गया है।"
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "मैं किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं। मैं इस समिति का एक सदस्य मात्र हूं जिसमें और भी कई सदस्य हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) के अमित मित्रा इसके अध्यक्ष हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications