राजधानी में फिर हुई बारिश
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 4.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्यिस रहने की उम्मीद है।
बारिश की वजह से लोगों को सड़कों पर जाम का भी सामना करना पड़ा। एक निजी कंपनी के कर्मचारी मयंक सेन ने कहा, "मैं कार्यालय के लिए घर से सुबह 11.45 बजे चला था, लेकिन बारिश की वजह से दोपहर दो बजे कार्यालय पहुंचा।"
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को भी बारिश हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications