वाल्व में खराबी की वजह से टला डिस्कवरी का दूसरा प्रक्षेपण
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मंगलवार की रात प्रक्षेपण के वक्त आसमान में बिजली चमकने के कारण इस प्रक्षेपण को टाल दिया गया। दोबारा प्रक्षेपण के लिए बुधवार रात 1.10 बजे का समय निर्धारित किया गया था।
लेकिन इस नए प्रक्षेपण से कुछ घंटे पहले मंगलवार को अंतरिक्ष यान कार्यक्रम के व्यवस्थापकों ने इसे रद्द करने की घोषणा की। इसकी वजह डिस्कवरी के लिक्विड हाइड्रोजन फिल एंड ड्रेन वाल्व में आई खराबी बताई गई है।
प्रक्षेपण नियंत्रकों ने वाल्व को बंद करने का प्रयास किया था, लेकिन वाल्व बंद होने के बारे में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस पर संकेत नहीं मिला। प्रक्षेपण से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वाल्व पूरे खुले हैं या आंशिक रूप से खुले हुए हैं।
डिस्कवरी के नए प्रक्षेपण की तारीख अभी तय नहीं की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।


Click it and Unblock the Notifications