लश्कर के संदिग्ध आतंकी को 14 दिनों की पुलिस हिरासत
मंगलवार को गिरफ्तार सलीम मोहम्मद ऊर्फ यूसुफ को बुधवार को तीस हजारी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। अजमेरी गेट टर्मिनल गेट से गिरफ्तार युसूफ के पास से पुलिस को पाकिस्तानी पासपोर्ट और विस्फोटक बरामद हुए थे।
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के संयुक्त आयुक्त पी.एन.अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा, "हमने अजमेरी गेट टर्मिनल से लश्कर के एक आतंकवादी को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया था। हमने उसके पास से चार डेटोनेटर और दो टाइमर बरामद किए थे।"
दिल्ली पुलिस ने कुछ ही दिन पहले आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो संदिग्ध आतंकवादियों को दरियागंज इलाके से गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications