यौन उत्पीड़न के प्रयास का आरोपी पादरी एड्स से पीड़ित
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक रेव. जोसियन रोलिम (51) को विगत छह अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने किशोर के साथ एक बस स्टेशन के शौचालय में दुर्व्यवहार किया।
पीड़ित ने बताया कि पादरी ने हथियार के बल पर उसे धमकाया और फिर उसे शौचालय ले गया। परंतु स्टेशन के सुरक्षाकर्मियों ने उसे देख लिया और वह किशोर के साथ दुष्कर्म न कर सका।
इस पादरी को जब जेल ले जाया गया तो उसने वहां बताया कि वह एड्स से पीड़ित है। एक स्थानीय अखबार ने खबर दी कि ब्राजीलियाई बिशप सम्मेलन के दौरान इस पादरी में एड्स की पुष्टि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications