मोर्चा लेने से इंकार करने वाले पुलिसकर्मी बर्खास्त (लीड-1)
पुलिस महानिरीक्षक आर.के.विज ने आईएएनएस से कहा, "हम अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं कर सकते। 13 पुलिकर्मियों ने खुलकर राजनंदगांव के मदनवारा इलाके में जाने से इंकार कर दिया था, जहां नक्सलियों ने हमारे बहादुर पुलिस अधीक्षक वी.के.चौबे सहित 29 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। "
विज ने कहा कि मोर्चे पर नहीं जाने वाले सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जुलाई में भी आतंकवाद निरोधक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने वाले 29 सिपाहियों को बर्खास्त किया गया था।
छत्तीसगढ़ में नवंबर 2000 से अब तक नक्सली हिंसा में 1,500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications