एचसीएल का न्यूजीलैंड की ऑप्टीमेशन के साथ समझौता
नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। उद्योगपति शिव नडार के नेतृत्व वाली सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल ने न्यूजीलैंड सरकार को सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वहां की शीर्ष सूचना और संचार प्रौद्योगिकी कंपनी ऑप्टीमेशन के साथ बुधवार को समझौते की घोषणा की।
समझौते के बाद दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए एक-दूसरे की क्षमताओं का उपयोग कर सकेंगी।
एचसीएल के एशिया प्रशांत कार्य संचालन प्रमुख वीरेंद्र अग्रवाल के अनुसार समझौते के परिणामस्वरूप पर्याप्त मात्रा में स्थानीय प्रतिभाओं को रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार के साथ ही आकलैंड में एक योग्यता केंद्र स्थापित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications