यात्रियों को लुटेरों से बचाने के लिए चालक ने जान दी
जिले के पृथ्वीपुर थाने के प्रभारी विक्रम सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि शिवपुरी जिले के दिनारा गांव का एक परिवार अपनी बेटी की शादी के बाद रस्म अदायगी के लिए वाहन से कुंवरपुरा जा रहा था। मंगलवार रात लुटेरों ने रास्ते में पत्थर रखकर उनके वाहन को रोकने की कोशिश की। चालक पवन विश्वकर्मा ने खतरा भांपकर वाहन को पीछे ले जाने का प्रयास किया तो वाहन पलट गया और बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
वाहन चालक को गोली मारने के बाद लुटेरे यात्रियों से कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications