अफगान अधिकारी की मौत, कंधार विस्फोट में मृतकों की संख्या 43 हुई (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कुंदूज प्रांत नें बुधवार सुबह हुए विस्फोट में न्याय विभाग के प्रमुख कारी जान गीर मारे गए। हमलावरों ने उनकी कार में ही बम रख दिया था।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल रज्जाक यकूबी ने कहा कि गीर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। खुद को तालिबान का प्रवक्ता बताने वाले जबिउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसके लड़ाकों ने कार में बम रखा था। उसने दावा किया कि विस्फोट में तीन और अधिकारी मारे गए।
कंधार में हुए शक्तिशाली विस्फोट के बारे में गृह मंत्रालय ने कहा कि धमाके में 43 लोग मारे गए, जबकि 65 घायल हो गए। इससे पहले दक्षिणी क्षेत्र के पुलिस कमांडर गुलाम अली वाहदत ने 40 लोगों के मारे जाने की सूचना दी थी। अधिकारियों का कहना है कि विस्फोटक कई वाहनों में रखे गए थे।
राष्ट्रपति हामिद करजई ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने सुरक्षा विभागों के प्रमुखों के साथ अपात बैठक भी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications