पुणे में स्वाइन फ्लू से 24 वीं मौत
राज्य के स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि शबाना कादिर शेख को चार दिन पहले गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक और मामले में जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। शहर के अस्पतालों में एच1एन1 के 109 मरीजों का इलाज हो रहा है। महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले और मौते पुणे में ही हुई हैं।
देश भर में इस बीमारी से 3000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications