ब्राजील में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 60 प्रतिशत की गिरावट
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार बैंक ने कहा कि जून में भी पिछले वर्ष की तुलना में एफडीआई 11.2 प्रतिशत गिरकर 1.45 अरब डॉलर रह गया था।
लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले इस देश में 31 जुलाई को कुल संचित विदेशी निवेश 13.97 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत कम है।
केंद्रीय बैंक ने वित्तीय बाजार में भी एफडीआई के आंकड़ें जारी किए हैं। जुलाई में इसमें सकारात्मक रुख देखा गया और यह 6.7 करोड़ डॉलर रहा।
इस वर्ष अब तक विदेशी निवेशक कुल 9.78 अरब डॉलर के निवेश ब्राजील में कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications