कक्षा में नहीं पहुंच सका दक्षिण कोरियाई उपग्रह

सियोल, 26 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया द्वारा मंगलवार को प्रक्षेपित प्रथम उपग्रह तकनीकी खराबी की वजह से कक्षा में पहुंचने में असफल रहा और आशंका है कि यह वातावरण में ही नष्ट हो गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिण कोरिया के शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि उपग्रह मंगलवार को प्रक्षेपण के कुछ देर बाद ही भटक गया था।

गौरतलब है कि रूसी मदद से तैयार इस उपग्रह में 40.2 करोड़ डॉलर की लागत आई थी। अगर यह अपनी कक्षा में पहुंच जाता तो अपनी जमीन से अंतरिक्ष में उपग्रह का सफल प्रक्षेपण करने वाला दक्षिण कोरिया 10वां देश बन जाता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+