प्रधानमंत्री ने सीबीआई कहा, बड़ी मछलियों को मिलनी चाहिए सजा
विज्ञान भवन में सीबीआई अधिकारियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "उच्च पदों पर फैले भ्रष्टाचार से कड़ाई से निपटना चाहिए। यह व्यापक धारणा है कि छोटे मामलों में तो तेजी से कार्रवाई होती है और बड़ी मछलियां दंड पाने से बच जाती हैं। इसे बदलना चाहिए। बड़े पदों से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ तेज, निष्पक्ष और सटीक जांच आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।"
सिंह ने सीबीआई अधिकारियों से कहा कि राष्ट्र उनसे दृढ़ता, तेजी और बिना भय या पक्षपात के कार्य करने की उम्मीद करता है और ऐसा करने के लिए उन्हें संवैधानिक और कानूनी संरक्षण तथा सुरक्षा हासिल है।
भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए किसी एक उपाय से इंकार करते हुए सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कई स्तरों पर लड़ाई लड़ी जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications