जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़ जारी, 2 की मौत
मुठभेड़ की शुरुआत रियासी में महोरे इलाके के हज्जिन में मंगलवार सुबह हुई और पहले दिन ही एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी अभी जारी है। आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में एक सैनिक और एक ग्रामीण मारे गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी ऊंचाई और जंगलों का फायदा उठा रहे हैं। आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में राज्य पुलिस और सेना के जवान संयुक्त रूप से शामिल हैं।
गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े के दौरान महोरे इलाके में सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के खिलाफ यह चौथा अभियान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications