प्रखर वक्ता और करिश्माई राजनेता के तौर पर याद किए जाएंगे एडवर्ड केनेडी
अपने दो करिश्माई भाइयों, जिनमें से एक अमेरिका का राष्ट्रपति था, की मौत का सदमा झेलने के बावजूद एडवर्ड केनेडी ने राजनीतिक सक्रियता में कोई कमी नहीं की और ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने वालों की जमात में अव्वल रहे। एडवर्ड ने वर्ष 1962 से सीनेट की सेवा शुरू की और उन्हें सामाजिक, नागरिक और मताधिकार कानून जैसे क्षेत्रोंे में देश को कई उपलब्धियां हासिल कराने में अहम रोल अदा करने का श्रेय जाता है।
संसद में वह बुजुर्गो, विकलांगों, अप्रवासियों और कामगारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे। देश में अति लोकप्रिय होने के बावजूद उन्हें ह्वाइट हाउस का निवासी बनने का मौका नहीं मिला। उनके और ह्वाइट हाउस के बीच कुख्यात चप्पाक्वि डिक प्रकरण में उनकी कथित भूमिका एवं रात की पार्टियों में मौजमस्ती करने वाले शख्स की उनकी छवि आड़े आती रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications