अमेरिकी सीनेटर एडवर्ड केनेडी नहीं रहे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ.केनेडी तथा सीनेट रॉबर्ट केनेडी के छोटे भाई एडवर्ड के निधन के संबंध में मंगलवार रात घोषणा की गई। एडवर्ड के नाम सबसे अधिक 46 वर्ष तक सीनेटर रहने का रिकार्ड दर्ज है।
कनेडी परिवार द्वारा जारी बयान में कहा गया, "टेड्डी (एडवर्ड इसी नाम से पुकारे जाते थे) एक अच्छे पति, पिता, दादा, भाई और चाचा थे। उन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। वह हमेशा कहते थे कि हमारा बेहतरीन समय अभी आगे आना वाला है।"
कैलीफोर्निया के गर्वनर अर्नाल्ड श्वात्जनेगर ने एडवर्ड के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह महान व्यक्ति थे। उन्होंने कहा, "टैडी ने हमें सिखाया कि सार्वजनिक सेवा शौक नहीं, बल्कि जीवन शैली है।" श्वात्जनेगर की शादी एडवर्ड की एक भतीजी के साथ हुई है।
पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की पत्नी नेन्सी रीगन ने एडवर्ड के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "उदारवादी शेर भले ही अब हमेशा के लिए शांत हो चुका है लेकिन उनके ख्वाब हमेशा रहेंगे।" सीनेट के नेता हेरी रेड ने भी एडवर्ड के निधन पर शोक व्यक्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications