ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं : पेट्रोलियम सचिव
हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी पर एक वैश्विक सम्मेलन के मौके पर पेट्रोलियम सचिव आर.एस. पांडेय ने पत्रकारों से कहा, "हम वर्तमान कीमतों के साथ सहज नहीं है।"
इंडियन ऑयल कारपोरेशन और सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्च र्स की ओर संयुक्त रूप से आयोजित इस सम्मेलन के मौके पर उन्होंने कहा, "लेकिन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है।"
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल है,जो पिछले 10 माह के उच्च स्तर के करीब है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications