अफगानिस्तान में बम विस्फोट में अधिकारी की मौत
काबुल, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत में बुधवार सुबह सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में न्याय विभाग के प्रमुख कारी जान गीर मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सूबे के पुलिस प्रमुख अब्दुल रज्जाक याकूबी ने बताया, "सुबह आठ बजे कारी जान गीर की कार बम विस्फोट की चपेट में आ गई। वह उस समय घर से कार्यालय जाने के लिए निकले थे।"
खुद को तालिबान का प्रवक्ता बताने वाले जबिउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसी के साथियों ने अधिकारी की हत्या के लिए बारूदी सुरंग बिछाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications