'भूत-प्रेत' के भय से बंद है एक स्कूल
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार नवीनगर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय विभाग के एक भवन में चल रहा था लेकिन एक महीने पूर्व वहां की कुछ छात्राएं रात को अचानक चिल्लाने लगती थी। इसकी सूचना छात्रावास के वार्डन ने तत्काल जिला शिक्षा अधीक्षक को दी।
अधिकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधीक्षक ओंकार प्रसाद सिंह ने मामले की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को करने का आदेश दिया। जांच के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दे दिया।
औरंगाबाद के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने आईएएनएस को बताया कि एक माह पूर्व इस आवासीय विद्यालय में कुछ छात्राओं ने भूत-प्रेत होने की अफवाह फैला दी थी, जिसके बाद कई छात्राएं यहां से चली गई। मामले की नजाकत को समझते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय को बंद करने का आदेश दिया था।
कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा अधीक्षक प्रशिक्षण के सिलसिले में राज्य से बाहर हैं, उनके आते ही विद्यालय को पुन: खोलने की कवायद प्रारंभ की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications