नक्सलियों से मोर्चा लेने से इंकार करने वाले 13 पुलिसकर्मी बर्खास्त
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक आर. के. विज ने आईएएनएस को बताया, "हम अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं कर सकते। 13 पुलिसकर्मियों ने राजनंदगांव जिले के मदनवाड़ा में जाने से इंकार किया था। यहीं पर विगत 12 जुलाई को नक्सली हमलों में 29 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस दौरान हमने अपने एक जांबाज पुलिस अधीक्षक को भी खो दिया था।"
गौरतलब है कि इन 13 कर्मियों को बस्तर क्षेत्र के कांकेड़ में स्थापित 'काउंटर-इंसरजेंसी ट्रेनिंग एंड जंगल वारफेयर कॉलेज' (सीटीजेडब्ल्यूसी) में विशेष प्रशिक्षण के लिए चुना गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications