प्रधानमंत्री ने सीबीआई से कार्यप्रणाली में सुधार करने को कहा
पदक पाने वाले अधिकारियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए मनमोहन सिंह ने सीबीआई को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने को कहा।
विज्ञान भवन में पुरस्कार देने से पहले सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ मौकों पर सीबीआई को जनता की आलोचना का निशाना बनना पड़ा है। सीबीआई को अपने अंदर गंभीरता से झांकना चाहिए और अपने कार्यो में सुधार करना चाहिए।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और राज्यों के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के 17वें द्विवार्षिक दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "मैं सीबीआई अधिकारियों को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में संतुलन रखने की आवश्यकता पर भी जोर दूंगा। घूसखोर और भ्रष्ट लोगों पर मुकदमा चलाने के साथ ही ईमानदार और योग्य लोगों का संरक्षण करना भी आपका कर्तव्य है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications