स्कूल में छुआछूत का वीभत्स चेहरा, दलित महिला को नौकरी गई
जानकारी के मुताबिक यह घटना जिले के लालगढ़ही प्राथमिक विद्यालय की है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि दलित महिला विमला जाटव द्वारा बनाए जा रहे दोपहर के भोजन को छात्रों ने खाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद उन्हें हटाकर ऊंची जाति की एक महिला को इस काम के लिए नियुक्त कर दिया गया।
स्कूल सूत्रों के मुताबिक स्कूल में दोपहर का भोजन बनाने वाली सवर्ण जाति की एक महिला के नौकरी छोड़ देने की वजह से विमला को 15 दिन पहले काम पर रखा गया था। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
फिरोजाबाद के कार्यवाहक जिलाधिकारी एस.के. राठौर ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "छुआछूत से जुड़े मामले को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। स्कूल प्रशासन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
जिले की दोपहर का भोजन योजना की संयोजक नीलू मिश्रा ने कहा कि इस तरह की घटना अगर स्कूल में घटती है तो स्कूल प्रशासन स्वाभाविक तौर पर कटघरे में आता है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications