जेल की सलाखों से वर्ष 2013 में आजाद हो सकता है शोभराज!
नेपाल में आजीवन कारावास का अर्थ 20 वर्ष कैद को माना जाता है। यदि कैदी की उम्र 65 वर्ष को पार कर जाती है तो सजा में 25 फीसदी कटौती कर दी जाती है और यदि उम्र 70 है तो सजा आधी हो जाती है।
शोभराज को जब गिरफ्तार किया गया था, तो उसकी उम्र 59 थी। इस समय उसकी उम्र 65 है। ऐसी स्थिति में कानून के मुताबिक उसकी सजा की अवधि 25 फीसदी घट जाएगी और वर्ष 2013 में उसे कैद से मुक्ति मिल सकती है।
यह जानकारी बातें शोभराज के वकील बिश्वलाल श्रेष्ठ ने दी। श्रेष्ठ पहले पुलिस अधिकारी थे और उन्होंने शोभराज के मामले की जांच भी की है। उनका कहना है कि कानून के तहत शोभराज की सजा 20 वर्ष से घटकर 13 वर्ष होनी चाहिए।
शोभराज को वर्ष 1975 में हुई हत्याओं के आरोप में छह वर्ष पूर्व काठमांडू में गिरफ्तार किया गया था, तभी से वह जेल में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications