देश की छवि बिगाड़ रहा है भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और राज्यों के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के 17वें द्विवार्षिक दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनमनोहन सिंह ने कहा कि "भ्रष्टाचार की बुराई" से "प्रभावी और तत्काल" निपटा जाना चाहिए क्योंकि यह "देश को आगे बढ़ाने के हमारे प्रयासों" को कमजोर कर रहा है।
सिंह ने कहा, "विश्व हमारे लोकतंत्र, हमारे बहुलवादी और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों, हमारी स्वतंत्र न्यायपालिका और मुक्त प्रेस, स्वतंत्रता और शांति तथा न्यायपूर्ण और समग्र विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सम्मान करता है।" परंतु उन्होंने तुरंत ही कहा,"देश में व्यापक रूप से फैला भ्रष्टाचार हमारी छवि खराब कर रहा है।"
विज्ञान भवन में हो रहे सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश आगे बढ़ रहा है और विश्व अर्थव्यवस्था से जुड़ रहा है, सवरेत्कृष्ट प्रौद्योगिकी और संसाधनों के उपयोग में भ्रष्टाचार लगातार बाधा बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications