बूटा सिंह की याचिका पर सीबीआई को दिल्ली उच्च न्यायालय का नोटिस
सीबीआई ने सोमवार को नोटिस जारी कर बूटा सिंह को अपने पुत्र सरबजोत ऊर्फ स्वीटी सिंह द्वारा कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में बतौर गवाह तलब किया था।
सिंह ने अपनी याचिका में दलील थी कि वह एक संवैधानिक पद पर हैं और सीबीआई ने नोटिस जारी करने से पहले उनकी इजाजत नहीं ली थी।
गौरतलब है कि विगत 30 जुलाई को स्वीटी सिंह को नासिक के एक ठेकेदार रामराज पाटिल से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। इस मामले में स्वीटी की गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications