बेनजीर के चिकित्सकों से पूछताछ

जांच टीम ने उस अस्पताल का भी दौरा किया जहां पूर्व प्रधानमंत्री को उनपर हुए जानलेवा हमले के बाद भर्ती करवाया गया था। जांचकर्ताओं ने अस्पताल के कर्मचारियों से दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। साथ ही उस ऑपरेशन कक्ष का भी दौरा किया, जहां चिकित्सकों ने भुट्टो को मृत घोषित किया था।
रावलपिंडी में दिसंबर 2007 में एक चुनावी सभा के दौरान भुट्टो पर हुए जानलेवा हमले के बाद उन्हें इस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसका नाम बाद में बेनजीर शहीद अस्पताल रखा गया। सात सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र जांच दल भुट्टो की हत्या से जुड़े साक्ष्यों को हासिल करने के लिए पिछले हफ्ते इस्लामाबाद पहुंचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications