नासा ने डिस्कवरी का प्रक्षेपण टाला

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डिस्कवरी को फ्लोरिडा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से 1.36 बजे उड़ान भरनी थी। यान पर सात वैज्ञानिकों का दल 13 दिन के मिशन पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरेगा। वैज्ञानिक यान में खाद्य पदार्थों के अलावा कलपुर्जे, प्रयोगशाला का गियर तथा अंतरक्षि पर हड्डियों के घनत्व पर शोध के लिए चूहे लेकर जाएंगे।
नासा के अनुसार अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष यान की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications