दिल्ली में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार

आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की एक टीम ने आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए। पुलिस के मुताबिक आतंकी का नाम यूसुफ है और वो पाकिस्तान का नागरिक है।
पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद
पुलिस ने बताया कि यूसुफ के पास से बरामद पाकिस्तानी पासपोर्ट में उसका नाम सलीम मोहम्मद लिखा है। उसके पास से चार किलो आरडीएक्स, दो टाइमर और दो डेटोनेटर बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वो पाक अधीकृत कश्मीर का रहने वाला है और वो अपने साथियों के साथ मुंबई जाने की फिराक में था। असल में जैसे ही यूसुफ पुलिस के हाथ लगा, दूर खड़े यूसुफ के साथ वहां से फरार हो गए। फिलहाल यूसुफ के साथियों की खोजबीन दिल्ली पुलिस ने शुरू कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications