लुधियानाः रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी, 1 की मौत

Ludhiana Map
लुधियाना। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक संदिग्ध आतंकवादी ने अचानक गोलीबारी शुरु कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए। हमलावर के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार हमलावर पठानकोट से झेलम एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। ट्रेन जब लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची तो जीआरपी के कुछ कांस्टेबलों ने उसके सामान की तलाशी लेनी चाही। इसपर हमलावर तत्काल ट्रेन से उतर गया और गोलीबारी करने लगा। जिसमें एक दुकानदार की मौत हो गई और आरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।"

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादी की पहचान बलबीर सिंह भूतना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथ यात्रा कर रही उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह कालिया ने कहा, " हमें शक है कि उसका किसी आतंकवादी संगठन से संबंध है। वह होश में नहीं है इसलिए हमारी जांच में विलंब हो रहा है। जांच जारी है और बहुत जल्द हम नतीजे पर पहुंच जाएंगे।" इस बीच पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका सामान तथा वारदात में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर जब्त कर ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+