तृणमूल के विज्ञापन पर भड़की माकपा

माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर सोमवार को यह आपत्ति दर्ज कराई। येचुरी ने अपने पत्र में लिखा है, "रेलवे के एक विज्ञापन में आपका भी फोटो है। उसी विज्ञापन में तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न् देखकर तो मैं हतप्रभ हो गया।"
उन्होंने कहा, "निजी राजनीतिक हित साधने के लिए यह सरकारी कोष के दुरुपयोग का प्रयास है। वह भी ऐसे राजनीति दल द्वारा जो आपके नेतृत्व में सरकार में शामिल है।" येचुरी ने प्रधानमंत्री से इस विज्ञापन को वापस लेने का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications