Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अयोध्या मामलाः सात गुम फाइलें मिलीं

Cbi Logo
लखनऊ। अयोध्या मामले से सम्बंधित गायब 23 फाइलों में दस का पता सीबीआई ने लगा लिया है। हालांकि सीबीआई को इनमें से सात फाइलें ही मूल रूप में मिली हैं। जबकि एक फाइल की फोटोकापी हाथ लगी और दो अन्य फाइलें नष्ट की जा चुकी हैं।

सीबीआई ने सोमवार को अयोध्या स्थित विवादित स्थल मामले की सुनवाई कर रही विशेष पूर्ण पीठ के सामने राज्य सरकार के कार्यालय से गुम हुई 23 फाइलों की जांच कर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी।

भारत सरकार के एडीशनल सालीसीटर जनरल डॉ. अशोक निगम ने कहा कि, सीबीआई शीघ्र ही इस मामले में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट पीठ को सौंप देगी। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री निगम ने पीठ को इस मामले में राज्य सरकार सहयोग कर रही है।

यह भी कहा गया कि गुम हुई 23 फाइलों में सात मूलरूप में मिल गई हैं। एक फाइल की फोटोकापी प्राप्त हो गयी है तथा दो फाइलें नष्ट कर दी गयी है। पीठ को यह भी बताया गया कि अदालत के आदेश के अनुपालन में 15 जुलाई से दो माह के समयान्तराल में इस मामले की जांच सीबीआई पूरी कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+