अरुण शौरी पर गाज गिरना तय

Arun Shourie
नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अरुण शौरी पर गाज गिरना लगभग तय है। लेकिन उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से पहले भाजपा को कई बार सोचना पड़ेगा, क्‍योंकि शौरी के बयान के बाद भाजपा खासी दबाव में है।

सोमवार शाम मीडिया से बातचीत में अरुण शौरी ने भारतीय जनता पार्टी को कटी पतंग करार देते हुए कहा कि राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ (आरएसएस) को भाजपा पर चाबुक चलाते हुए शीर्ष प्रबंधन में फेरबदल कर देना चाहिए, ताकि पार्टी नए कलेवर के साथ फिर से उभरे।

पार्टी के अंदरूनी मसले का खुलासा दुर्भाग्‍यपूर्ण

शौरी की बात भाजपा को इस कदर चुभ गई कि मंगलवार को आनन-फानन में पार्टी कार्यालय पर बैठकों का दौर शुरू हो गया। कई दौर में हुई बैठकों में क्‍या निर्णय हुआ इसकी घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। लेकिन अरुण शौरी पर गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक शौरी का निलंबन या निष्‍कासन हो सकता है। एक वरिष्‍ठ नेता के मुताबिक शौरी के खिलाफ ऐक्शन में पार्टी की लाइन वही रहेगी, जो जसवंत सिंह के खिलाफ थी। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि शौरी जिस तरह से पार्टी के अंदरूनी मसले को बाहर ले गए वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+