दिल्ली में बारिश से पारा लुढ़का

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्लीवासी मंगलवार तड़के जब सोकर उठे तो उनका स्वागत रिमझिम फुहारों ने किया। बारिश से तापमान में तो कमी आई ही साथ ही जलभराव तथा सिग्नल खराब होने से यातायात में भी बाधा पहुंची।

सिग्नलों के ठीक ढंग से काम नहीं करने से जगह-जगह वाहन चालक एक-दूसरे उलझते देखे गए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह 7.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिन में और भी बारिश हो सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि आसमान साफ रहेगा और बारिश भी हो सकती है। दिन में अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+