नासा ने डिस्कवरी का प्रक्षेपण टाला
केप केनावरल, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने डिस्कवरी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण एक दिन के लिए टाल दिया है। यह कदम प्रक्षेपण स्थल केप केनावरल में खराब मौसम की वजह से उठाया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डिस्कवरी को फ्लोरिडा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से 1.36 बजे उड़ान भरनी थी। यान अपने साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए नए उपकरण ले जाने वाला था।
नासा के अनुसार सात अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष यान की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया। अब यह यान बुधवार को 0510 बजे उड़ान भरेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications