कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह द्वारा अपनी पुस्तक 'जिन्ना-भारत, विभाजन, आजादी' में मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ किए जाने पर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। विहिप ने कहा है कि देश का विभाजन जिन्ना के चलते ही हुआ था।
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "कोई भी भारतीय वह भी खासकर एक हिन्दू जिन्ना की तारीफ स्वीकार नहीं कर सकता। देश का विभाजन जिन्ना के ही चलते हुआ था।"