कांग्रेस ने हरियाणा के लिए चुनाव समिति गठित की
कांग्रेस ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि समिति में मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, कुलदीप शर्मा, बीरेंदर सिंह, कुमारी शैलजा, सरदार हरपाल सिंह, राम प्रकाश, राव इंद्रजीत सिंह, सरदार हरमोहिंदर सिंह चठा, कैप्टन अजय सिंह यादव, विनोद शर्मा, शरणशेर सिंह सुरजेवाला, मांगेराम गुप्ता, किरण चौधरी, धमरबीर गाबा, प्रसन्नी देवी, जय सिंह राणा, मीना मंडल को शामिल किया गया है।
समिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे पृथ्वीराज चव्हाण, बी.के. हरिप्रसाद और मोहिंदर सिंह कयापी।
इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष संजय छोकर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राव, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमिता सिंह, प्रदेश सेवा दल के छोटा सिंह चौहान और प्रदेश इंटक के अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान शामिल किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications