फर्जी नोटों के साथ पूंछ में पकड़े गए दो सैनिक
जम्मू, 24 अगस्त (आईएएनएस)। पूंछ जिले में प्रादेशिक सेना के दो जवानों को सोमवार को डेढ़ लाख रुपये के फर्जी नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों जवानों की पहचान इनायतुल्लाह और मोहम्मद असलम के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तहकीकात आरंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications