उड़ीसा में नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन की इमारत फूंकी
भुवनेश्वर से लगभग 600 किलोमीटर की दूरी पर रॉक्सी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार तड़के 80 से 90 की संख्या में सशस्त्र नक्सलियों ने धावा बोल उसे आग के हवाले कर दिया।
स्थानीय पुलिस स्टेशन के प्रभारी बी.सी.साहू ने आईएएनएस से कहा कि आग लगाने से पहले नक्सलियों ने रेलवे कर्मचारियों स्टेशन परिसर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने स्टेशन के समीप खड़ी आठ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने अपने दो सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार से बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय बंद का आह्वान कर रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications