दक्षिणी अफ्रीकी वीजा से जुड़ी भारतीयों की समस्याएं दूर होंगी

जोहांसबर्ग, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी वीजा हासिल करने में भारतीयों को होने वाली परेशानियों और भारत एवं अफ्रीका के बीच उड़ानों की अपर्याप्त संख्या समेत कई समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

बीते सोमवार को इंडिया-अफ्रीका सीईओज फोरम की बैठक में दोनों देशों के उद्योग प्रतिनिधियों ने आव्रजन और विमान सेवा संबंधी कई द्विपक्षीय समस्याओं पर गहन मंथन किया। प्रतिनिधियों का कहना है कि भारतीयों को दक्षिण अफ्रीकी वीजा मिलने में देरी होने से दोनों मुल्कों के बीच कारोबार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने इसे द्विपक्षीय आर्थिक रिश्तों की प्रमुख अड़चन के तौर पर चिह्न्ति किया है।

भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और उनके दक्षिणी अफ्रीकी समकक्ष रॉब डेविज से इन प्रतिनिधियों ने इस समस्या का गहन अध्ययन करने की अपील की। दोनों मंत्रियोंे ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने का वादा किया। इन मंत्रियों से अपील की गई की वे फोरम की अगली बैठक में यह बताएं कि इस दिशा में क्या प्रगति हुई है। फोरम की अगली बैठक छह महीने बाद भारत में होगी।

बैठक में यह चर्चा भी हुई कि जब दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा अगले साल अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधाानमंत्री मनमोहन सिंह से बातचीत करें तो इस मसले को इसके एजेंडे में जरूर शामिल करें। प्रतिनिधियों ने दोनों देशों के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत पर बल दिया। दोनों देशों की विमान सेवा कंपनियों से फोरम की अगली बैठक में अपने प्रतिनिधियों को भेजने को कहा गया है। इस प्रयास के तहत साउथ अफ्रीकन एयरवेज की मुंबई के लिए होने वाली उडानों की सेवा के दायरे में दिल्ली को भी लाया जा सकता है। फिलहाल यह सेवा जोहानेसबर्ग और मुंबई तक सीमित है।

तीन साल पहले भारतीय उद्योगपति रतन टाटा और दक्षिणी अफ्रीकी उद्योगपति पैट्रिस मोटसेपे के नेतृत्व में इस फोरम का गठन किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+